आईपी मिश्रा उपसंचालक अभियोजन गुना बने, दर्जनों अभियोजन अधिकारी हुए स्थानांतरित

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@भोपाल रमाकांत उपाध्याय/

मध्यप्रदेश गृह विभाग के अंतर्गत लोक अभियोजन संचालनालय में मंगलवार को थोकबंद स्थानांतरण किए गए हैं। 3 उप संचालक सहित दर्जनों जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के प्रशासकीय आधार पर स्थानान्तरण किए है।

गृह विभाग वल्लभ भवन से जारी सूची अनुसार विदिशा एजेके के उपसंचालक आईपी मिश्रा उपसंचालक अभियोजन गुना बनाये गए हैं। केके मौर्य उप संचालक अभियोजन शिवपुरी व बीजी शर्मा उपसंचालक अभियोजन राजगढ़ बनाये गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी प्रभावित हुए हैं जिनकी सूची मौजूद है।

देखें सूची–