कांग्रेस सेवा दल यंग विग्रेड ने की संगोष्ठी, दी श्रद्धांजलि

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

कांग्रेस सेवा दल यंग विग्रेड जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा गुरु द्वारा गुरुवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेवा दल के राष्ट्रीय संस्थापक डॉक्टर नारायणराव सुव्वाराव हार्डीकर जी की 46 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा श्रद्धांजलि देकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। 

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश जी वाजपेई , कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशंक जैन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, सेवादल जिला अध्यक्ष गोविंद भार्गव, सत्य प्रकाश सेन, प्रदीप लाहौरी, अदनान भाई, कमल सिंह नरवरिया, पवन रिछारिया, बी डी शर्मा , जगदीश व्यास, आकाश शर्मा, पृथ्वी रघुवंशी, कृष्ण मोहन शर्मा, शिव प्रताप सिंह राजपूत , जीतेंद्र दुबे , मनीष कुर्मी खडेर, मूलचंद कुर्मी, शामिद खान , बृजेश पंथी ,पार्थ रघुवंशी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सेन ने किया व आभार आयोजक राघवेंद्र शर्मा गुरू ने माना।