mantrashakti banner

एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए, रच दिया इतिहास

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@नई दिल्ली रमाकांत उपाध्याय/  

कोरोना के खिलाफ जंग में शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाकर भारत ने इतिहास रचते हुए विश्व रिकार्ड भी बना लिया है।
शुक्रवार को हुए टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा करीब 28.62 लाख और कर्नाटक ने 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई हैं। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं।

कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा  62,09,43,580 डोज पर पहुंच गया है। एक और खुशी की बात यह है कि आधी वयस्क आवादी को पहली खुराक के टीके लग चुके हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई   

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा- आज रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ! एक दिन में एक करोड़ से ज्‍यादा लोगों का टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई देते हुए आभार जताया है।

Some Useful Tools tools