श्रीमति रेखा जी शर्मा को दूसरी बार भी एनसीडब्ल्यू का अध्यक्ष बनाया, जताया आभार

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@ रमाकांत उपाध्याय/

नईदिल्ली/ राष्ट्रीय महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमति रेखा जी शर्मा को एक बार पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामित किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमे 7 अगस्त 21 से आगामी तीन साल तक के लिए पुनः एनसीडब्ल्यू का अध्यक्ष बनाया गया है। अब रेखा जी शर्मा तीन साल तक महिलाओं के उत्थान व मदद के लिए कार्य जारी रख सकेंगी।

सदस्य से दूसरी पारी तक का सफर
मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद श्रीमति रेखा जी को अगस्त 2015 में राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था इसके बाद अगस्त 2018 में राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष बनाया गया था उनके उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने के लिए 6 अगस्त 2021 को आदेश जारी कर दिया गया है।

कोविड 19 में महिलाओं की मदद
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रयासों के बाद ही कोविड 19 महामारी के समय महिलाओं के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया। जिसमें महिलाओं शिकायत दर्ज कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें।

पुनः सेवा का मौका देने पर जताया आभार
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति रेखा जी शर्मा ने एक बार पुनः सेवा का अवसर देने पर केंद्र सरकार, सम्मानीय प्रधानमंत्री जी और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी का आभार माना है।