New delhi कृषि योजनाएं हमारे देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय / 8085883358

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं हमारे देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। उन्होंने किसानों की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा कि जब किसान सशक्त होंगे, तो देश समृद्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।”