राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किए वीरता पुरस्‍कार

राष्ट्रपति ने दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दस शौर्य चक्र प्रदान किए,

13 परम विशिष्ट सेवा पदक, दो उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी दिए गए

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय/  

सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने सोमबार को राष्‍ट्रपति भवन, नई दिल्‍ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1)  के दौरान सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के लिए वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। एक मरणोपरांत सहित दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दो मरणोपरांत सहित 10 शौर्य चक्र प्रदान किए गए। ये वीरता पुरस्‍कार विशिष्‍ट सेवा, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण का प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रदान किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC24QWI2.JPG

राष्ट्रपति ने असाधारण रूप से विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक, दो उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मंत्रीगण मौजूद थे।