सर्दियों में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के उपाय

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल रमाकांत उपाध्याय/ 

सर्दियों में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के उपाय
?????????????????
सर्दियों के दिनों में सिर्फ स्वेटर पहनने से काम नहीं चलेगा, आपको अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना पड़ेगा जो आपको अंदर से गर्मी दे। आज हम आपको सर्दी से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

आज के लेख में हम जानेंगे की सर्दी के मौसम में ठण्ड को दूर भगाने और शरीर को अंदरूनी रूप से गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? कौन सी चीजों के सेवन से सर्दियों में अन्दर से गर्म रहा जा सकता हैं। सर्दी से बचने के लिए यह आहार आपकी मदद करते हैं।

सर्दियों में ठण्ड से बचने के लिए जरूर खाए यह चीज़े :-

  1. हल्दी? (घर की पिसी हुई हल्दी प्रयोग करें)
    अगर आप ठण्ड के मौसम में बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो हल्दी का सेवन जरूर करे। इसलिए लिए आप दूध में हल्दी मिला कर पकाए और पिए। इस हल्दी वाले दूध को रात को सोने से 1 घंटा पहले या फिर दिन में कभी भी पिए। इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और सर्दी से राहत मिलेगी।
  2. अनार?
    अनार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और polyphenols पाए जाते हैं जो आपको बुखार कम करने में मदद करते हैं और सर्दी लगने से भी बचाते हैं। अनार को खाने से खून साफ़ होता हैं और धमनियों की ब्लॉकेज को खोला जा सकता हैं।
  3. तिल?
    जाड़ो के दिनों में तिल का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती हैं। तिल के तेल से मालिश करने से ठण्ड से बचाव होता हैं। तिल और मिश्री का काढ़ा बना कर पीने से खांसी जुकाम ठीक होता हैं और कफ़ फेफड़ो से बाहर निकलता हैं।
  4. दालचीनी?
    दालचीनी को भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता हैं। दालचीनी स्वाद में मीठी और शरीर को एक नयी गर्मी देने वाली होती हैं। दालचीनी शरीर में गर्मी पैदा करती हैं जो आपको ठण्ड से लड़ने में मदद करती हैं। दालचीनी को आप खाना बनाने के अलावा चाय, कॉफ़ी में डाल कर इस्तेमाल करे सकते हैं।
  5. गाजर?
    गाजर को खाने से आँखों की रोशिनी बढ़ती हैं। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती हैं, जिससे सर्दियों के मौसम में आपको ठडं नहीं लगती हैं। सर्दियों के दिनों में गाजर का हलवा जरूर खाना चाहिए, इससे एक तो आपको सर्दी से बचाव होगा, शरीर को अंदरूनी रूप से गर्मी मिलेगी ।
  6. हरी मिर्च?
    हरी मिर्च को खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती हैं। इसका तीखापन शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद करता हैं। इसलिए ठण्ड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हरी मिर्च को जरूर खाए।
  7. शहद?
    जब भी आपकी खांसी या जुकाम होता हैं तो एक चम्मच शहद खाने की सलाह दी जाती हैं। यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने का एक नेचुरल तरीका हैं। सर्दियों के दिनों में शहद को खाने से यह आपको सर्दी लगने से बचाता हैं। शहद एक नेचुरल स्वीटनर माना जाता हैं, आप चीनी की जगह इसका इस्तेमाल करे। शहद आपकी कैलोरी को भी कम करने में मदद करता हैं। सर्दी से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में शहद को जरूर खाए।
  8. खट्टे फल?
    खट्टे फलो में विटामिन सी और फ्लावोनोइड पाए जाते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा खट्टे फलो को खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता हैं।
  9. बादाम?
    ज्यादातर यही कहा जाता हैं की बादाम खाने से दिमाग का विकास होता हैं और याददास्त अच्छी होती हैं। लेकिन सर्दियों में बादाम खाने से कब्ज़ की समस्या दूर होती हैं और सर्दी से भी बचाव होता हैं। इसमें विटामिन ई पाया जाता हैं जो हमे सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम से बचाता हैं।
  10. लहसुन?
    हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को लहसुन खाने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन ठण्ड के मौसम में लहसुन खाने से हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से गर्मी मिलती हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमें बैक्टीरिया और वायरस के हमले से बचाते हैं। गले में खराश होने पर 2-3 कच्ची लहसुन की कलियाँ खाने से आराम मिलता हैं। ठण्ड से बचने के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं।
  11. लौंग?
    लौंग के सेवन से शरीर में गर्मी आती हैं। लौंग का इस्तेमाल ठण्डे इलाको में सबसे ज्यादा किया जाता हैं। लौंग का इस्तेमाल आप चाय में डाल कर भी कर सकते हैं।
  12. प्याज?
    प्याज खाने से बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता हैं और पसीना आने लगता हैं। इससे बॉडी की इम्युनिटी भी बढ़ती हैं।
  13. ड्राई फ्रूट?
    ठण्ड से बचने से के लिए आपको ड्राई फ्रूट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप अखरोट, मूंगफली और बादाम को खा सकते हैं। यह विटामिन, फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपको गर्मी प्रदान करते हैं।
  14. मूंगफली?
    सर्दी के मौसम में मूंगफली को जरूर खाना चाहिए। मूंगफली को खाने से शरीर में गर्मी आती हैं और सर्दी से बचाव होता हैं।
  15. अमरुद?
    खट्टे फले की तरह अमरुद में भारी मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं और दिल के लिए भी अच्छा माना जाता हैं।
  16. बाजरा?
    बाजरा को खाने से शरीर में गर्मी आती हैं। कई ग्रामीण इलाको में बाजरे की रोटी और टिक्की का इस्तेमाल सर्दी से बचने के लिए किया जाता हैं। दुसरे अनाजों के मुकाबले बाजरे में प्रोटीन सबसे ज्यादा पाया जाता हैं। ठडं से बचने के लिए बाजरा जरूर खाए, आप छोटे बच्चो को भी बाजरे की रोटी खिला सकते हैं।
  17. मेथी का साग?
    मेथी के साग में आयरन और फोलिक एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं। मेथी के साग को खाने से शरीर में खून की वृद्धि होती हैं और शरीर में गर्मी पैदा होती हैं।
  18. अदरक?
    सर्दी से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए अदरक से सस्ता उपाय और कोई नहीं हैं। आप सुखी और कच्ची अदरक दोनों का इस्तेमाल करे सकते हैं। अदरक के सेवन से बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती हैं। अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप अदरक वाली चाय को भी पी सकते हैं। सर्दी जुकाम को दूर करने के लिए अदरक के रस में शहद मिला कर लेने से फायदा होता हैं। अदरक के सेवन से आप गले की खराश भी दूर कर सकते हैं।
  19. गुड़?
    सर्दियों के दिनों में गुड़ का सेवन जरूर करे। सर्दियों के दिनों में तिल और गुड़ से बनी तिलकुट और रेवड़ी खाने से शरीर में गर्मी आती हैं। मूंगफली और गुड़ से बनी गज्जक खाने से भी ठण्ड से बचा जा सकता हैं। इससे सीने में जमी कफ बाहर निकल जाता हैं।
    ?????????????????साभार पंडित देव उपाध्याय जी