Bhopal विहिप पूर्व केंद्रीय सहमंत्री राजेश तिवारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली

विहिप के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी सोमवार को सैंकड़ो समर्थकों के साथ चारपहिया वाहनों के काफिले से भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें विधिवत भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजेश जी बहुत लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं विश्व हिन्दू परिषद में काम करते आये हैं उन्होंने प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद का वीजारोपण किया है उनकी संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को भी मिलेगा। 

इस अवसर पर विदिशा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, स्थानीय विधायक लीना जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपानेता ब कार्यकर्ता उपस्थित थे।