स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी पुनः बनाए गए गौ संवर्धन बोर्ड अध्यक्ष, किया सम्मान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@रमाकांत उपाध्याय/

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गौ संवर्धन बोर्ड का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर ब्रह्म सत्ता परिवार द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा की यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं वल्कि सनातन संस्कृति और समस्त गौ प्रेमियों का सम्मान है। मैं शासन व समाज के सहयोग से गौ संरक्षण – संवर्धन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ श्रद्धा तिवारी ने कहा कि पूज्य स्वामी जी को पुनः गौ संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने से उनके पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और गौ संरक्षण – संवर्धन को गति मिलेगी। अमर मिश्रा ने पूज्य स्वामी जी के मनोनयन हेतु मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में ब्रह्म सत्ता परिवार के अध्यक्ष डॉ एच पी तिवारी,आचार्य युगल कृष्ण जी,अमर मिश्रा, सुनील दीक्षित, राम शंकर शुक्ला,आशुतोष तिवारी, राजेंद्र तिवारी, जीवेश पांडे आदि उपस्थित थे।