mantrashakti banner

एमपी में बनेगा सामान्य वर्ग आयोग, सीएम ने दूसरी बार की घोषणा

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@सतना रविकांत उपाध्याय/

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले में जनदर्शन यात्रा के दौरान शिवराजपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि समाज के हर बर्ग का कल्याण होना चाहिए, इसके लिए सामान्य वर्ग आयोग बनाया जाएगा। जो सामान्य बर्ग की समस्याओं का समाधान करेगा। हालांकि आयोग कब तक बनेगा इसकी घोषणा सीएम नही कर पाए हैं।

ज्ञात हो कि 8 महीने पहले भी मुख्यमंत्री ने ऐसी घोषणा की थी जिसका पालन अभी तक नही हो पाया है। यह घोषणा भी सिर्फ चुनावी स्टंट है या फिर वास्तविक रूप से आयोग बनेगा। यह आने बाले समय मे ही पता चल पाएगा।

Some Useful Tools tools