Ratlam गुंडे, बदमाशों तथा सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ रतलाम मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/ 

रतलाम शहर में गुंडे, बदमाश और सटोरियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की है। राजस्व, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाये गये 12 मकान ध्वस्त किये। साथ ही प्रताप नगर में बिना अनुमति के बनाया गया करीब 80 लाख रुपये लागत का मकान भी ध्वस्त किया गया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में शहर के भाटो का वास, बरगुण्डो का वास, सिलावटों का वास, लोहार रोड, हरदेव लाला की पीपली क्षेत्रों में भी कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई से बदमाशों में ख़ौफ़ देखा जा रहा है।

Some Useful Tools tools