Ganjbasoda आदि शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन पर जनअभियान परिषद ने की व्याख्यान माला

जनअभियान परिषद ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती पर एकात्म पर्व मनाया

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय/ 8085883358

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत के सभागृह में आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती के उपलक्ष में एकात्मक पर्व मनाकर आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यानकर्ता पं. देवेंद्र भार्गव एवं पं.मुन्नालाल शास्त्री द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे जुड़े कई पहलुओं एव कथाओं के विषय मे विस्तारपूर्वक व्याख्या दी।उनके विचार को अपना कर भारतीय संस्क्रति , संस्कार, मानव सेवा तथा सनातन धर्म को सहेजने का कार्य करें।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमति अंजली मनोज यादव द्वारा ने जनअभियान परिषद द्वारा चलाये जा रहे आयोजनों की सराहना दी एवं आदिगुरु शंकराचार्य जी के विचारों पर चलने की अपील की।

 

कार्यक्रम में जनअभियान परिषद विकासखंड समन्वयक ममता राठौर , समाजिक कार्यकर्ता रंजीता सिंह , अमित शर्मा , देवेंद्र साहू , शालिनी यादव, बलबीर गुर्जर , खिलान सिंह , चंचल तामेश्वरी ने भी संबोधित कर आदि शंकराचार्य जी जीवन दर्शन पर विचार प्रस्तुत किये।

 

इस मौके पर कई समाजिक कार्यकर्ता एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे।