2023 तक गर्भग्रह में विराजमान हो जायेंगे श्रीरामलला- दिनेशचंद्र 

विहिप की जिला टीम ने 2 लाख रु धर्मरक्षा निधि का सौंपा चैक, श्रीमहंत जी से लिया आशीर्वाद,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/ 

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है हमें विश्वास है कि 2023 तक रामलला गर्भग्रह में विराजमान हो जायेंगे और भक्तों को दर्शन आरंभ हो जायेंगे एवं शेष कार्य अनवरत रुप से चलता रहेगा। उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य (पूर्व केंद्रीय संगठन महामंत्री) दिनेश चंद्र जी ने नौलखी मंदिर वेतृवती घाट पर कहे। 

दरअसल वे रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर गंज बासौदा पधारे थे उन्होंने नौलखी मंदिर पर पहुंचकर श्रीमहंत श्री राम मनोहर दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पहले विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी के निवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की साथ ही जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर विहिप जिला टीम की ओर से संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें 2 लाख रु धर्मरक्षा निधि का चैक सौंपा।


इस अवसर पर विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत समरसता प्रमुख सुनील यादव, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, प्रांत सुरक्षा प्रमुख जस्सी अटवाल, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, जिला उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा, जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी, जिला गौरक्षा प्रमुख नारायण सोनी,जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख प.लक्ष्मीनारायण शर्मा, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख अमित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, नगर मंत्री संजय सिलावट, नगर संयोजक भजन प्रजापति,सह संयोजक नरेश राजपूत, रामराज झा,रानू मालवीय, मातृशक्ति जिला संयोजिका स्वदेश छावडा़, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका नीलू चौबे उपस्थित थे।
उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुबे बावली द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई।