Bina कलशयात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ बीना मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में स्टेशन रोड पर स्थित गायत्री शक्ति पीठ बीना में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा, दीक्षा संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। कलशयात्रा निकालकर आयोजन की शुरुआत की गई। 

शुक्रवार को बीना गायत्री शक्तिपीठ से कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी तिराहा, कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल शक्ति पीठ पर आकर सम्पन्न हुई।

कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं। 

आगे दिव्य कलश व गुरुदेव माता जी , गायत्री माता जी के चित्र शोभायात्रा में थे। कलश यात्रा का जगह-जगह का स्वागत हुआ। कलशयात्रा में प्रदेश के अन्य शहरों से भी गायत्री परिजन शामिल हुए थे।

शान्तिकुंज से आई टोली द्वारा यह आयोजन किए जा रहे हैं। शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कलशयात्रा के बाद संगीत व प्रवचन आयोजित किये गए।

 

विश्वशांति व मंगलकामना से छोड़ी आहुतियाँ

 बीना गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता वैनी प्रसाद जी सेन व सुरेश सैनी जी ने बताया कि शनिवार को 12 मार्च कि सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुबह 8 बजे से 12 बजे तक देव पूजन, सामूहिक महायज्ञ एवं संस्कार आयोजित किये गए। इसके बाद शनिवार को शाम 5 बजे से 6 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठि, शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा एवं प्रवचन आयोजित किये जायेंगे।

रविवार 13 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सामूहिक ध्यान, प्रज्ञा योग, सुबह 8 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार, शाम 5 बजे से 6 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठि, शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीप यज्ञ आयोजित किया जाएगा।

महा पूर्णाहुति सोमबार को

सोमबार 14 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सामूहिक ध्यान प्रज्ञा योग, सुबह 8 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ संस्कार, पूर्णाहुति विदाई आयोजित होगी।

गंजबासौदा गायत्री प्रज्ञापीठ के वरिष्ठ परिजन हुए शामिल

गायत्री प्रज्ञापीठ गंजबासौदा के मुख्य प्रवंध ट्रस्टी एडवोकेट श्यामसुंदर माथुर, उप मुख्य ट्रस्टी जयराम अहिरवार, ट्रस्टीगण एडवोकेट भगवान सिंह राजपूत, रघुवीर सिंह परिहार, महाराज सिंह दांगी, राकेश पांडे, आलोक पांडे, मुकेश पांडे, विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य परिजन शामिल हुए और सहभागिता की।