Bhopal गायत्री महायज्ञ में महामारी से मुक्ति के लिए दी आहुतियाँ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार स्वर्ण जयंती वर्ष के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ भोपाल द्वारा भोपाल शहर की प्रत्येक कॉलोनी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी के तहत आंग्ल नववर्ष में श्रीराम कालोनी, नेहरू नगर, कटारा हिल्स व पटेल नगर में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुए, इसके साथ ही समस्त गायत्री परिजनों ने भी अपने निवास बाली कॉलोनी में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ कर विश्व मंगल कामना से आहुतियाँ दी गईं।

शान्तिकुंज प्रतिनिधि प्रभाकांत तिवारी जी ने गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिजनों व श्रद्धालुओं से देव दक्षिणा में एक एक पौधा रोपने और उसके पेड़ बनने तक पुत्र की भांति देखरेख करने की अपील की। अपनी बुराइयों को छोड़ने का संकल्प भी यज्ञ में दिलाया गया। 


गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के रमेश नागर ने बताया कि गायत्री यज्ञ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में कोराना (ओमिक्रान) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वातावरण परिशोधन करना , आमजन में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के साथ वायुमंडल में दूषित संक्रमण को कम करना है।

मनुष्य में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के जैसा वातावरण बने सभी सुखी हों सभी निरोगी हो सभी मैं सद्भावना जागृत हो एवं यज्ञ का ज्ञान विज्ञान जन-जन तक पहुंचे।ताकि वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी से बचा जा सके।

गायत्री महायज्ञ श्रीराम कॉलोनी में वरिष्ठ परिजन रामचंद्र गायकवाड , पटेल नगर में आरपी हजारी , नेहरू नगर में प्रभाकांत तिवारी एवं कटारा हिल्स में प्रज्ञा पीठ बरखेड़ा की टोली के निर्देशन यज्ञ आयोजन सम्पन्न हुए। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी यज्ञ में शामिल हुए।

श्री राम कॉलोनी (आचार्य श्री राम मार्ग) के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्य मित्र चौहान, शशांक श्रीवास्तव, सुनील, सृष्टि उपाध्याय सीमा कुंभारे, शशि श्रीवास्तव, सीमा कुंभारे, अनिता ताम्रकार एवं ओम प्रकाश ताम्रकार मौजूद रहे।