देशभक्ति की भावना जागृत करने चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

भारत सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर लगाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टरों द्वारा स्थानीय स्तर पर सुनियोजित कार्ययोजना बना कर तथा समुचित प्रचार प्रसार के साथ किया जाना है। झंडों की समुचित उपलब्धता हेतु भारत सरकार द्वारा भारतीय ध्वज संहिता 2002 में 30 दिसम्बर 21 को किए गए संशोधन अनुसार राष्ट्रीय ध्वज अब हाथ से बुने एवं काते हुए कपड़े के साथ ही मशीन द्वारा सूती, पॉलिस्टर, ऊनी, रेशमी, खादी के कपड़ो द्वारा भी बनाया जा सकता है।

हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार कार्यवाही की जावे रू स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण (फ्लेग होस्टिंग) का कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति पारम्परिक रूप से मनाया जावे।घर तिरंगा के क्रियान्वयन हेतु जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल घरों (हाउस होल्ड) की संख्या अनुसार ग्राम , वार्ड स्तर की अनुमानित मांग का आकलन किया जावे।

अनुमानित मांग अनुसार झंडो की आपूर्ति जिले में कार्यरत स्वसहायता समूह, सूक्ष्म लघु तथा मध्यम उद्यमों, दर्जियों, प्रिन्टरों आदि के माध्यम से क्षेत्रवार कार्य विभाजित कर पूर्ण की जावे। प्रत्येक घर में झंडा लगाने हेतु ग्राम स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, एनजीओ, जन अभियान परिषद आदि के माध्यम से जन जागृति अभियान चलाया जावे।जिले में निजी संस्थाओं, उद्यमियों, विभिन्न व्यवसायी समूहों आदि से समन्वय कर झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जावे।

हर एक, उपहार एक अभियान के माध्यम से भी अधिकाधिक लोगों को प्रेरित कर झंडों का वितरण कराया जाये। झंडे तैयार करने के लिये स्व-सहायता समूहों द्वारा ग्राम संगठन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग किया जा सकता है। झण्डा विक्रय दर, समूह दुद्वारा निर्धारित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जन सहभागिता/सीएचआर/सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य स्त्रोतों से प्राप्त राशि का उपयोग किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर झंडों की आपूर्ति में कठिनाई की दशा में भारत सरकार के ळमड पोर्टल से झंडे क्रय किये जा सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार की सामग्री यथा क्रियेटिव्स जिंग्ल्स, वीडियोज आदि समय-समय पर आपको जनसंपर्क विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे, जिसका वृहद उपयोग किया जावे।

जिला स्तर की कार्ययोजना 10 जुलाई 2022 तक आयुक्त स्वराज संस्थान संचालनालय, भोपाल को भेजना सुनिश्चित किया जावे। अभियान का प्रचार-प्रसार, फोटोग्राफ ध् वीडियो आदि को आजादी का अमृत महोत्सव की वेबसाईट indiaat75.mp.gov.in पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जावे।

हर घर तिरंगा अभियान तथा भारतीय ध्वज संहिता के संबंध में शंका, समाधान हेतु संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की  Website : amritmahotsav.nic.in  पर जारी FAQs से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अभियान का उददेश्य कार्ययोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन से संबंधित पावर पाइंट प्रजेन्टेशन जिलों को पृथक से भेजी जा रही है। प्रत्येक जिले को संस्कृति विभाग द्वारा एक लाख रुपये की राशि आवंटित की जा रहीं है जिसका उपयोग कलेक्टर स्वविवेक से कर सकेंगे। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों में उपलब्ध वित्तीय एवं अन्य संसाधनों का योग्य उपयोग इस अभियान में किया जा सकता है।