Bhopal गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान संकल्प के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न

दीक्षा संस्कार महोत्सव, युग यज्ञ दीपयज्ञ में सैकड़ों दीप जलाए, भोपाल में 15 हजार से अधिक घरों में होगा यज्ञ, ऑनलाइन भी कराए जाएंगे, 

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किए जा रहे है, इसी गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान 5,9, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला के अंतर्गत काकड़ा अभिनव होम्स भोपाल में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन किया गया।

दीक्षा, विद्यारंभ व जन्मदिन संस्कार हुए

समापन कार्यक्रम में 2 दर्जन से अधिक दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ ,जन्मदिन संस्कार के साथ बड़ी संख्या में कॉलोनी एवं आसपास की कालोनियों के रहवासियों ने इस महायज्ञ में अपनी आहुति प्रदान कर सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

 

15 हजार से अधिक घरों में होंगे यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विश्व स्तर पर 16 मई बुद्ध पूर्णिमा को होने वाले विश्व स्तरीय ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ महाअभियान की जानकारी अभियान प्रभारी रमेश नागर ने दी। इस अभियान के लिए विशेष संकल्प उभर कर आए जिसमें मिनाल शाखा में श्रीमती अंजना परिहार 500 एवं विमला सावले 100 घरों, प्रज्ञा पीठ बरखेड़ा शाखा 7000 घरों में पर यज्ञ संपन्न करेंगे। ज्ञात हो कि 16 मई को विश्व में 25लाख घरों का लक्ष्य रखा गया है जिसमें भोपाल में 15,000 पूर्ण यज्ञ एवं हजारों लोगों को ऑनलाइन संक्षिप्त यज्ञ से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ टोली प्रमुख रामचंद्र गायकवाड , शिवनारायण राजपूत, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सदस्य एवं गणमान्य ओ पी पांडे ,नरेंद्र गोयल, प्रदुमन कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार शर्मा, श्रवण गीते, स्वर्णकारजी, श्रीमती राधा गीते, मनोहर किलेदार, पंडरीनाथ देशमुख, राम-राम चड़ोकर उपस्थित थे।

शाम को हुआ दीप महायज्ञ

समापन से पूर्व कार्यक्रम स्थल काकड़ा अभिनव होम्स अयोध्या बायपास में गायत्री दीप महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ। जिसमे सेकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियाँ प्रदान की गई।