Bhopal राष्ट्रीय महामंत्री व नवनियुक्त सदस्यों का किया भव्य स्वागत सम्मान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

 

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अखिल भारतीय महामंत्री किशोरी लाल रैकवार के भोपाल प्रथम आगमन पर बिजली कर्मचारी महासंघ मध्य क्षेत्र, पारेषण संघ एवं पेंशनर बिजली कर्मचारी संघ ने गोविंदपुरा महासंघ कार्यालय में गर्मजोशी से भव्य स्वागत व अशोक शुक्ला एवं रमेश नागर को भोपाल से राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य नियुक्त होने पर उनका सम्मान किया गया।

अखिल भारतीय महामंत्री किशोरीलाल रैकवार ने कहा कि बिजली आज आम लोगों की मुख्य आवश्यकता है इसके बिना कुछ भी संभव नहीं है। बिजली के निर्बाध प्रदाय मे आने वाली आने वाली हर समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर सरकार के सामने अपनी बात रख कर हल किया जाएगा। निजीकरण पर रोक लगाई जाए ,संविदा कर्मचारियों को नियमित, किया जाए, आउट सोर्स को संविलियन किया जाए और नई भर्ती निकाली जाए ताकि विद्युत प्रदाय सुचारू रूप से किया जा सके। डी ए और फ्रेंच बेनिफिट दिए जाएं। राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश को विद्युत का नेतृत्व मिलने पर सभी महासंघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

इसके उपरांत मध्य क्षेत्र के भोपाल रीजन के चीफ इंजीनियर डीपी अहिरवार से महामंत्री किशोरी लाल,  हेमंत तिवारी, मध्य क्षेत्र के महामंत्री रामविलास टालें , अध्यक्ष रमेश नागर, पारेषण के अध्यक्ष अशोक शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर क्षेत्रों में काम करने वाले हमारे बिजली कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया और शीघ्र ही आगे मीटिंग कर समस्याओं का निदान करने का आश्वासन चीफ इंजीनियर महोदय ने दिया।

इस अवसर पर जेपी तिवारी, विनोद शर्मा, मोहन सिंह अमरदीप साहू ,राजेश जैन, ब्यास मिश्रा एवं सैकड़ों एवं सैकड़ों महासंघ के सदस्य उपस्थित रहे।

यह जानकारी  मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ भोपाल अध्यक्ष रमेश नागर द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई।