Mp forest प्रमुख सचिव ने किया वन्य प्राणी सप्ताह का शुभांरभ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल रमाकांत उपाध्याय/

प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने विहार के पक्षी विविधिता ब्रोशर का विमोचन किया और वन्य प्राणी प्रति फोटो प्रतियोगिता/प्रदर्शनी और भारत के डाक टिकिटो में बाघ प्रदर्शनी सहित वन्य जीव संरक्षण एवं ईको पर्यटन पर केन्द्रित क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहाय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। श्री वर्णवाल ने वन्य प्राणी सप्ताह के प्रचार-प्रचार के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य विहार प्राणी सप्ताह में एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं कार्यशालाएँ आयोजित की जायेगी। पहले दिन 40 विद्यालयों के 517 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं “एक पेड़ जो जीव-जन्तुओं का घर है” और कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय इतिहास एवं संस्कृति मिथकों ‘वन्य प्राणी खुलावर्ग में मध्यप्रदेश चीता का पुनर्स्थापन’ और दिव्यांग छात्राओं ने अपनी पंसद के विषय पर चित्रकारी की प्रमुख सचिव वन सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से चित्रकारी भी की। इस मौके पर प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री आलोक कुमार सहित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद थे। दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्योर्थियों ने “मध्यप्रदेश में पाई जाने वाली तितलियाँ” विषय पर और वरिष्ठ वर्ग द्वारा ‘मध्यप्रदेश के कम चर्चित परन्तु महत्वपूर्ण जीव जैस पेंगोलिन, सेही, जाइंट, स्क्वीरल, घड़ियाल, केमेलियॉन, नीलकंठ, दूधराज, ग्रीन बी ईटर, माउस डीयर, सेंडबोआ आदि विषय पर 135 प्रतिभागियों ने रंगोली बनाई।

दूसरे दिन के कार्यक्रम

वन्य प्राणी के सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी दर्शन एवं प्रकृति शिविर और सहभागी स्वच्छता अभियान आयोजित होगा।