कर्मचारी 5 सितंबर तक करेगें इंतजार, फिर होगा निर्णय

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@भोपाल रमाकांत उपाध्याय/

20 जुलाई को माननीय कलेक्टर महोदय 24 जुलाई को माननीय बिधायको मंत्रियों को ज्ञापन एबं 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेने के बाद अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चा ने सरकार को 5 सितम्बर तक का समय दिया है। यह जानकारी देते हुऐ सयुंक्त मोर्चा मे शामिल मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रथ्वीसिंह रघुबंशी ने बताया है कि
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक कर्मचारी भवन भोपाल में संपन्न हुई उक्त बैठक में मोर्चा में शामिल संगठनों संगठनों के प्रांत अध्यक्ष ब पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि हम 5 सितंबर 2021तक अपनी प्रमुख तीन मांगों पर निर्णय लेने के लिए सरकार को समय देते हैं 5 सितंबर 2021के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा । मोर्चा के पदाधिकारी 5 सितंबर तक संपूर्ण जिलों मैं भ्रमण कर जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जावेगा एवं तहसील स्तर पर मोर्चा को मजबूत किया जाएगा ।

बैठक में राजपत्रित अधिकारी संघ  ,म.प्र.तृतीय वर्ग शा.कर्मचारी संघ ,म.प्रलघु वेतन कर्मचारी संघ, म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस , म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र.,म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारीसंघ(अपाक्स ) ,मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ  म.प्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ,म. प्र .शासकीय अध्यापक संगठन मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ , म.प्र राजस्व निरीक्षक*संघ, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, मध्य प्रदेश वाहन चालक यात्रीकी संघ, म.प्र  शिक्षक कांग्रेस,प्राध्यापक संघ मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, म.प्र,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, निगम मंडल कर्मचारी महासंघ, मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन म.प्र तहसीलदार संघमध्य,म.प्र.चिकित्सा अधिकारी संघ , मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ, पुरानी पेंशन बहाली संघ. संविदा अधिकार आन्दोलन* *प्रबंधन समिति, म.प्र स्थाई कर्मी संघ, म.प्र .समयपाल कर्मचारी संघ म.प्र.पेंशनर एसोसिएशनसंघ ,मंडी बोर्ड कर्मचारी संघ संयुक्त* *मोर्चा ,बेंकरकर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा ,म.प्र.सहायक शिक्षक /शिक्षक मोर्चा संघ ,नियमित शिक्षक संघ ,समग्र शिक्षक संघ ,शा.राज्य शिक्षक कांग्रेस ,राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी*संघ ,म.प्रपंजीयन विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ ,म.प्र.न्यायिक कर्मचारी संघ ,म.प्र.अतिथि विद्वान्संघ , मध्य प्रदेश आपूर्ति अधिकारी  संघ मध्य प्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ* *सामान्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ( सपाक्स), पंचायत समन्वय  अधिकारी संघ, प्रांतीय शासकीय शालेय व्याख्याता एवं प्राचार्य संघ , महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संघ ,समग्र प्राचार्य एवं व्याख्याता शिक्षक संघ हैंडपंप टेक्नीशियन संघ, उन्नतशील अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारी संघ , भू अभिलेख अधिकारी संघ म.प स्टेनोग्राफर संघ संघ के अध्यक्ष /प्रतिनिधि उपस्थित रहे।