मुख्यमंत्री ने सपत्नीक गुड़ी पड़वा पर स्थापित की गुड़ी, प्रदेशवासियों को दी भारतीय नववर्ष की बधाई

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रविकांत उपाध्याय / 8085883358

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परंपरा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है।

भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की है।