Bhopal 24 घरों में गायत्री यज्ञ, रैली निकाल दिया बृक्ष लगाने का संदेश

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

गायत्री परिवार भोपाल द्वारा गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत न्यू जाट खेड़ी भोपाल में 24 घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुतियाँ देकर विश्व मंगल की कामना की गई।

बृक्ष गंगा अभियान के तहत जन जागरण रैली निकालकर नागरिकों को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने प्रेरित किया गया। रैली में गायत्री परिजन सहित स्थानीय नागरिकगण मौजद थे।

यह जानकारी भोपाल गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन रमेश नागर ने दी है।