Ganjbasoda डॉ.अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059

अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष निशंक कुमार जैन के नेतृत्व में बाबा भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील बाबू ने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनको सदी का महानायक बतलाया और उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की अपील की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आगामी रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस की ओर से डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ताकि उनके जीवन के संघर्ष को कांग्रेस जन एवं आम जनों तक पहुंचा जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अदनान ने डॉक्टर अंबेडकर को संविधान निर्माता बतलाया।

इस अवसर पर संजू यादव, विनोद जैन मणि बाई अहिरवार अनिल पाठक उमेश सोनी श्वेता जैन एनएसयूआई अध्यक्ष कुमारी सुरभि सिमरन राजपूत कोमल सूर्यवंशी अमित मेहता बंटी आबिद हुसैन महेंद्र जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव सिंह राजपूत विष्णु प्रसाद शर्मा अंकित मीणा देवेंद्र लोधी परम लाल जाटव सहित अनेक कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

पूर्व नपा उपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश खत्री एवं तारण तरण उमा विद्यालय के पूर्व प्राचार्य चांद सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें भी 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सेन ने किया।

Some Useful Tools tools