शनि मंदिर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/ 

बर्री घाट रोड़ स्थित शनि मंदिर पर शनिश्ररी अमावस्या पर शनि देव के दर्शन करने शहर सहित दूरस्थ अंचलों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

श्री शनिदेव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित दीपक तिवारी ने आने वाले लोगों को शनिश्ररी अमावस्या का महत्व बताया।  दिनभर भजन कीर्तन प्रसादी वितरण के साथ मंदिर पर मेला सा लगा रहा शनिचरी अमावस्या पर विशेष योग बना है जिन भक्तों ने जो मनोकामना लेकर के आए हैं उनकी भगवान मनोकामना पूरी करेंगे।

  शनि धाम परिसर में भगवान गणेश जी बामन भगवान परशुराम जी राजा दानवीर बली मां काली शिंगणापुर वाले शनि महाराज पश्चिम मुखी दक्षिण मुखी शनि महाराज दक्षिण मुखी हनुमान जी भोलेनाथ मां सरस्वती बिजासन मैया जगत के कोतवाल काल भैरव मंगलनाथ स्थान विराजमान है सब के दर्शन करके भक्तों ने सब से आशीर्वाद प्राप्त किया। सायं कालीन महाआरती के पश्चात भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति प्रदान की गई। इस अवसर पर पंडित राघव दास, नागरिक संरक्षण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र सिंह ढॉडी, वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण शर्मा, साहू समाज के अध्यक्ष भगवानदास साहू, समाजसेवी सुनील पिगंले, समाजसेवी विजय अरोरा, बृजेश जोशी मनमोहन बघेल गोपाल प्रसाद शर्मा जगदीश झा गोविंद नायक हिनोतिया माली सुनील अहिरवार रणधीर दांगी आशीष दुबे सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन गणमान्य नागरिक दर्शन करने पहुँचे।

Some Useful Tools tools