mantrashakti banner

मनरेगा राशि में हेराफेरी करने पर पंचायत सचिव निलंबित

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विदिशा ने मोहम्मदगढ़ के सचिव पर की कार्रवाई,

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ विदिशा ग्यारसपुर रविकांत उपाध्याय/  

विदिशा जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत मोहम्मदगढ के सचिव नर्वदा प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

               जिपं सीईओ श्री भरसट के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि जनपद पंचायत ग्यारसपुर में ग्राम पंचायत मोहम्मदगढ के सचिव श्रीवास्तव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयोजित समवर्ती सामाजिक अंकेक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में सत्यापन दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत खेत तालाब योजना से लाभांवित हितग्राही घनश्याम का कार्य मौके पर नही पाया गया और राशि 63 हजार चार सौ रूपए व्यय बतलाई गई।

जांच के बाद सचिव को सुनवाई का अवसर पर राशि जमा कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया था किन्तु उल्लेखित ग्राम सचिव द्वारा राशि जमा नही की गई और ना ही मौके पर कार्य होना स्वीकारा है। इस कारण से निलंबन की कार्यवाही की गई है। इस निलंबन के बाद जिलेभर के सचिवों में हड़कंप मच गया है।

Some Useful Tools tools