mantrashakti banner

बढ़ती महँगाई के लिए भाजपा सरकार है दोषी – निशंक जैन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/  9893909059 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित जन जागरण यात्रा रविवार को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह दांगी जी के टाल से प्रारंभ हुई। जय स्तम्भ, पुरानी गल्ला मंडी एवं सपना पेट्रोल पंप पर जन जागरण यात्रा का देवेन्द्र लोधी मित्र मण्डली द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने महंगाई एवं किसानों के संबंध में उद्बोधन दिया गया। इसके बाद ग्राम बेतोली में एड. सोनू यादव के द्वारा भव्य स्वागत किया गया वहां स्वरुप नगर डिपो पर मंदिर में माताजी की पूजन के पश्चात् पूर्व विधायक जी के द्वारा ग्रामीणों को उद्बोधन दिया गया इसके पश्चात् जन जागरण यात्रा ग्राम जीवाजीपुर पहुची। मुन्ना यादव एवं एड. जवाहर सिंह रघुवंशी एवं समस्त ग्रामीणों के द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

सुनील बाबू पिंगले द्वारा महंगाई पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अदनान भाई ने भाजपा की कथनी और करनी में फर्क करना बताया। बहादुर सिंह ने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया गया।

जिला कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशंक कुमार जैन के द्वारा विस्तृत रूप से बताया की बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा की सरकार दोषी है एवं देश के उद्योगपतियों के आगे यह सरकार नतमस्तक है उनकी झोली भरने में लगी हुई है देश की गरीब जनता बर्बाद हो रही है, नोजवान बेरोजगार होकर संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जन जागरण पदाधिकारियों का आभार जवाहर सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

यात्रा में राजेंद्र सिंह सोलंकी एडवोकेट, विष्णु शर्मा ,  महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद एडवोकेट मंजू कुशवाह, कु. श्वेता जैन,  वरिष्ठ महिला नेत्री विध्या यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी संजू यादव, वरिष्ठ पार्षद जीतेन्द्र वाल्मीकि, पार्षद विजय यादव, पार्षद अंसार मंसूरी, विजय नरवरिया, आनंदी कुशवाह, जिला सचिव राजकुमार सेन , सरपंच संतोष अहिरवार, कमलनाथ बिग्रेड के अमित मेहता, NSUI के प्रशांत यादव , युवा कांग्रेस सोरव दुबे, नमन दुबे , अंकित मीना एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Some Useful Tools tools