mantrashakti banner

Bhopal गायत्री यज्ञ- प्रज्ञापुराण कथा के लिए निकली कलश यात्रा

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल रमाकांत उपाध्याय/ 9893909059

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अयोध्या बाईपास स्थित प्रकाश नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण की भावना से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुवार को कलश यात्रा निकाल कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया गया। कलश यात्रा में गायत्री परिजन सहित स्थानीय रहवासी शामिल हुए।

पंचदिवसीय आयोजन में सुवह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ में आहुतियाँ दी जा रही हैं।  दोपहर 3 से 6 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया गया। यज्ञ में भारतीय भेषभूषा अनिवार्य है। संस्कार के लिए पंजीयन किये जा रहे हैं।

गायत्री परिवार ने सभी श्रद्धालुओ से शामिल होने की अपील की है। 15 नवंबर को यज्ञ की महा पूर्णाहूति, बिभिन्न संस्कार आयोजित किए जाएंगे। 

Some Useful Tools tools