mantrashakti banner

उत्कृष्ट उमावि में विधिक साक्षरता कार्यशाला सम्पन्न

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा रविकांत उपाध्याय/ 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरुवार को शासकीय उमावि उत्कृष्ट विधालय में  तहसील विधिक सेवा समिति व स्कूल के विधिक साक्षरता क्लब द्वारा विधिक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश सतीश चंद्र मालवीय ने संबोधित कर विधार्थियो को सायबर लॉ, महिला उत्पीडन, बाल सुरक्षा कानून, किशोर अवस्था में आवश्यक सावधानियां, परिवहन अधिनियम आदि पर विस्तृत जानकारियाँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, उत्कृष्ट प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव, दिनेश ओझा, अभय शर्मा ने भी संबोधित किया। 

Some Useful Tools tools