मुनिश्री की अगवानी कर विधायक शर्मा जी ने लिया आशीर्वाद

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल/ सिरोंज

पूज्य गुरुवर संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 अभयसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 प्रभातसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निरीहसागर जी महाराज का सिरोंज नगर में मंगल प्रवेश हुआ।

क्षेत्रीय विधायक  उमाकांत जी शर्मा ने मुनिश्री की अगवानी कर आशीर्वाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्यश्री की तस्वीर का अनावरण भी किया गया। मुनिश्री के सानिध्य में सिरोंज के नागरिक चतुर्मास की तपश्चर्या एवं ज्ञान गंगा के पावन प्रवाह से जीव मात्र के कल्याण हेतु निरंतर अग्रसर होंगे।

Some Useful Tools tools