Ganjbasoda 251 कुंडीय यज्ञ के लिए ध्वज स्थापित, 2023 में होगा यज्ञ, शोभायात्रा निकाली

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय / 9893909059

गंजबासौदा नगर से चार किलोमीटर की दूरी पर ग्राम हथोडा एवम् सिरावदा के मध्य पठार पर 251 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन 2023 में संपन्न होना है इसके लिए ध्वज स्थापित किया गया है।

ध्वज यात्रा ग्राम हथोडा बालाजी से मंदिर से सिरावदा पठार पर संपन्न हुई। ध्वज नौलखी मंदिर के महंत श्री राम मनोहर दास जी महाराज एवम् बालाजी महाराज के भक्त राजा जी महाराज द्वारा स्थापित किया गया। ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।

महंतश्री राममनोहर दास जी ने बताया की यह महायज्ञ समस्त क्षेत्र में विकाश, खुशहाली, शांति प्रदान करेगा। राजा महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में पूर्ण सहयोग की बात कही।

 

ध्वज यात्रा में पधारे प. संतोष शास्त्री विदिशा, प. मुन्नालाल शास्त्री, प.अरविंद अवस्थी,प.अंकित द्वारा पूजन अर्चन कराया गया। ध्वजयात्रा में मोहन रघुवंशी,सत्यम दुबे बावली, विशाल वैष्णव,रवि गुर्जर, देवी सिंह रघुवंशी, गोलू रघुवंशी, शुकलाल रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, नरेंद्र भार्गव, रामराज झा, गौरव दुबे, अभिषेक यादव, प्रशांत यादव आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।