COVID-19 वैक्सीनशन घर-घर अभियान को मिली मंजूरी

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @नई दिल्ली रविकांत उपाध्याय/ 

तीसरी लहर की आशंका के बीच व्यवस्थाओं में सुधार व जागरूकता की बजह से कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। टीकाकरण महा अभियान के कारण देश में आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टिकाकरण घर घर (डोर-टू-डोर) टीकाकरण की अनुमति दे दी है। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो कोविड सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास व्यवस्था करें।

Some Useful Tools tools