मुख्यमंत्री ने आचार्यश्री से लिया आशीर्वाद, गौमाता की पूजन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@जबलपुर रविकांत उपाध्याय/
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में दयोदय तीर्थ स्थल पर आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के दर्शन कर सपत्नीक आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद गौशाला में गायों की पूजन कर उन्हें गौग्रास खिलाया। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि

यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्।
तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥ 

हमारी प्राचीन संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है। इनके आसपास जाकर मुझे एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। आज जबलपुर में सपत्नीक दयोदया संस्थान में गौमाता की सेवा की।

Some Useful Tools tools