श्रीपुरुषोत्तम निराश्रित गौ सेवा सदन में गौ माता को लगाया 56 भोग

ताजी कटी सब्जी-फल, मिठाइयों सहित सूखे मेवे काजू किशमिस का महाभोग

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय

विट्ठल नगर स्थित श्री पुरुषोत्तम निराश्रित गौ सेवा सदन में गौ भक्त संजय प्रजापति, कीर्ति प्रजापति के द्वारा गौ माता को 56 भोग लगाया गया। 

इस अवसर पर गौ शाला में ताजी कटी हुई सब्जियां, फल, बिभिन्न प्रकार की मिठाई, सूखे मैवे काजू किशमिस आदि भोग के सजाए गए थे जहाँ गौ शाला की गौ माता को भोजन के लिए रखा गया था। 

गौमाता के प्रति गौभक्तो की भक्ति श्रद्धा देखने लायक थी। गौमाता की पूजन अर्चन की गई। 

गौशाला पहुँचे क्षेत्रीय विधायक शशांक भार्गव, पूर्व नपा अध्यक्ष मुकेश टंडन, समाजसेवी अतुल शाह, समाजसेवी सुजीत देवलिया, समाजसेवी श्रीमति रितु देवलिया, महेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद मिश्रा, हितेंद्र रघुवंशी सहित अन्य गौ भक्तों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए गौ संबर्धन संरक्षण की बात कही।