mantrashakti banner

श्रावणी उपाकर्म कर किया दशविधि स्नान

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@गंजबासौदा रमाकांत उपाध्याय/

धर्मकांटा स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव व श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्रावणी उपाकर्म किया गया। इस अवसर पर दशविधि स्नान किया गया उसके बाद वैदिक विधिविधान से यज्ञोपवीत धारण किये गए।

मंदिर समिति के बृजकिशोर पाठक जी ने बताया कि श्रावणी कर्म ब्राह्मणों के लिए अनिवार्य है श्रावणी उपाकर्म से सालभर के पापों का नाश हो जाता है।

इस अवसर पर पंडित मुन्नालाल शास्त्री, निर्मलकुमार भृगु,  रामकिशोर शर्मा , रामकिशन दुबे, आशुतोष पाठक, घनश्याम तिवारी, प्रवेश शर्मा, महेंद्र भार्गव, सौरभ गुरु, प्रवेंद्र भार्गव, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

Some Useful Tools tools