बस पलटने से यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@ सिरोंज रमाकांत उपाध्याय

इलाहाबाद से सिरोंज आने बाली बस मुगलसराय के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 11 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से इंदौर चलने बाली बस मुगलसराय के पास ग्राम कंसी में सामने से आ रहे जानबर को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने कांच फोड़कर यात्रियों को निकाला। जानकारी मिलते ही एसडीएम श्रीमति अंजली जी शाह भी प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Some Useful Tools tools