विदिशा जिले में अब तक 785.2 मिमी बारिश दर्ज

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@विदिशा रमाकांत उपाध्याय/

विदिशा जिले में शुक्रवार छह अगस्त को 83.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है जबकि अब तक 785.2 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। गौरतलब हो कि जिले की औसत वर्षा 1075.50 मिमी है।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री राजेशराम ने बताया की विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में आज शुक्रवार को सर्वाधिक वर्षा 168 मिमी जबकि सबसे कम पठारी में 42 मिमी दर्ज की गई है इसके अलावा शेष अन्य तहसीलो में दर्ज वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा में 60 मिमी, बासौदा में 57.6 मिमी, कुरवाई में 72 मिमी, लटेरी में 117 मिमी, ग्यारसपुर में 48 मिमी, गुलाबगंज में 52 मिमी, नटेरन में 72 मिमी, शमशाबाद में 150.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।