mantrashakti banner

Bhopal मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रमुख सचिव ने किया झण्डा-वंदन

अधिकारी-कर्मचारियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल @ भोपाल मध्यप्रदेश रमाकांत उपाध्याय/9893909059


 गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने झण्डा-वंदन किया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव श्री रस्तोगी ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव श्री रस्तोगी ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  आनन्द कुमार शर्मा, अपर सचिव ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उप सचिव नीरज वशिष्ट, उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम, उप सचिव श्रीमती वंदना मेहरा अटूट, उप सचिव महीप किशोर तेजस्वी सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ मौजूद था।

Some Useful Tools tools