संयुक्त मोर्चे की हड़ताल में पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दिया समर्थन

गंजबासौदा न्यूज़ पोर्टल@बासौदा रमाकांत उपाध्याय/

लंबित माँगो को लेकर 22 जुलाई से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा द्वारा जनपद पंचायत परिसर में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में सोमबार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन पहुँचे।

 

उन्होंने जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए धरना दिया व सभी लंवित माँगो के निराकरण की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेतागण भी मौजूद थे।