गंजबासोदा-सिरोंज:महामाई माता के प्राचीन दरबार में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नव दिवसीय श्री चामुण्डा दुर्गा महायज्ञ प्रारंभ हुआ। मंदिर के प्रधान पुजारी नलिनीकांत शर्मा ने बैदिक मंत्रोच्चारों के साथ घट स्थापना, गणपति पूजन व दुर्गा पूजन कर नव दिवसीय श्री चामुण्डा दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ किया।शारदीय नवरात्रि में नगर की आराध्य देवी जगजननी महामाई माता (डांगवाली) मंदिर में मंदिर के प्रधान पुजारी पं. नलिनीकांत शर्मा द्वारा जन कल्याण, विश्वशांति और राष्ट्र की समृद्धि के लिए पंरपरानुसार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से श्री चामुण्डा दुर्गा महायज्ञ महामाई माता के दरबार में किया जावेगा।
संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने की पूजा अर्चना
प्रतिबर्षानुसार इस बर्ष भी संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने महामाई माता के दरबार में उपस्थित होकर पूजा अर्चना एवं आरती की साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। महामाई माता के दरबार में नवरात्रि के इस पावन अवसर पर साज बाज के साथ प्रतिदिन रात्रि 8 बजे विषेष आरती होगी। जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीणजन सम्मिलित होकर मातारानी की आराधना करते हैं।
होगा विशाल कन्या भोज
शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान महामाई माता के दरबार में 26 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक विषाल कन्याभोज तथा 29 अक्टूबर सोमबार को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन रखा गया है।