गंजबासोदा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद मध्यप्रदेश मे पुलिस द्वारा गुंडो, असामाजिक तत्वो का धड़ पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है, अभी कुछ दिन पहले ही इंदौर पुलिस ने शहर के नामी गिरामी गुंडो को पकड़ कर उनकी खातिरदारी की थी, जिसकी पुलिस को आम लोगो से बहुत सराहना मिली थी । इसके बाद प्रदेश मे सभी छोटे बड़े शहरों मे भी पुलिस ने गुंडा मिटाओ मिशन की शुरुआत कर दी। अभी दो दिन पहले विदिशा पुलिस ने गुंडो को पकड़कर हवालात मे डाला था, इसके बाद ही अब गंजबासोदा पुलिस भी शहर के हिस्ट्री शीटर बदमाशो की सूची तैयार कर उन्हे पकड़ने का अभियान छेड़ चुकी है। इसके साथ पहले ही दिन गंजबासोदा मे नए एसडीओपी गोपाल सिंह धाकड़ और टीआई विमल चंद जैन ने त्योंदा और आसपास के क्षेत्रो की पुलिस के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाको मे गुंडा मिटाओ मिशन के तहत कार्यवाही की। इस खबर को सुनते ही शहर के छटे हुये बदमाशो ( जिनका पुलिस रिकॉर्ड है और जो पुलिस की नजरों मे असामाजिक तत्व हैं ) मे खलबली मच गयी, अधिकांश गुंडे तो अपना घर छोडकर भाग गए बाकी जो बचे थे उन्हे सुनियोजित तरीके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही मे करीब 10 गुंडो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है और अब पुलिस से अनुरोध करती है कि इसके बाद गर्ल्स स्कूल, कोचिंग संस्थाएं और गर्ल्स कॉलेज के समीप भटकने बाले मजनुओ को पकड़कर सबक सिखाएँ जो आए दिन लड़कियो के साथ बदसलूकी, छेड़खानी, और अश्लील इशारे जेसी हरकत करते हैं। आपको बता दें की कुछ समय पहले ही एक छात्रा ने गुंडो की छेड़खानी से तंग आकार आत्महत्या कर ली थी।