- हड्डिया क्रांकीट के जेसी मजबूत और ग्रेफाइट के समान कठोर होती हैं।
- एक किलो ग्राम शहद से 3500 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।
- हमारे शरीर मे प्रति सेकंड 1 करोड़ 50 लाख कोशिकाएं नष्ट होती हैं।
- गुर्दे अर्थात किडनी का भार लगभग 150 ग्राम होता है।
- हम एक बार सांस लेने मे लगभग 500 ml हवा अपने अंदर ले जाते हैं।
- दिल एक मिनिट मे 4.5 लीटर खून पम्प करता है।
- दिल के अंदर इतना दबाब होता है की यदि दिल की नस को काट दिया जाये तो 20 फीट ऊपर तक खून की धार पहुँच जाएगी।
- मनुष्य के शरीर मे लगभग 50 लाख बाल होते हैं।
- शरीर मे रक्त इधर से उधर जाने मे लगभग 23 सेकंड का समय लगता है।
- ग्वाइटर बीमारी गले से सम्बन्धित होती है।
- सबसे तेज आवेग तंत्रिका का 532 km/hour होता है।
- इन्सान के रक्त के ग्रुप की खोज कार्ड लेण्डस्टेन ने की थी।
- हीमोफीलिया रक्त से सम्बन्धित रोग है।
- शरीर में इन्सुलिन की कमी से मधुमेह होता है।
- रतौंधी रोग विटामिन ए की कमी के कारण होता है।
- मानव आँख प्रकाश हरे रंग के प्रकाश के लिए सर्वाधिक सुग्राही है।
- एक ट्रांसफार्मर मुख्यतः वोल्टेज को बदलता है।
- बैटरी रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलती है।
- प्रकाश के लाल रंग की तरंग लंबाई सबसे अधिक होती है और बैंगनी रंग की सबसे कम।
- धातुएँ विद्युत की सुचालक होती हैं क्योंकि उनमें मुक्त इलेक्ट्रॉन होते हैं।
- खतरे का सिग्नल प्रायः लाल रंग का होता है क्योंकि लाल प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है।
- कम फोकस वाला उत्तल लेंस एक साधारण सूक्ष्मदर्शी का काम करता है।
- लेसर के उपयोग से त्रिआयामी तस्वीर खींचने की विधि होलोग्राफी कहलाती है।
- शुष्क सेल में एनोड ग्रेफाइट का बना होता है।
- एक बाइट में आठ बिट्स होते हैं।
- बेंगलोर को तकनीकी शहर के नाम से जाना जाता है।
- पनडुब्बी चालक सतह की वस्तुओं को देखने के लिए पेरिस्कोप का प्रयोग करते हैं।
- वायुमण्डलीय दाब में सहसा पतन तूफान का संकेत होता है।
- सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग आठ मिनट का समय लगता है।
- सौर कूकर के ढक्कन काँच के बनाए जाते हैं क्योंकि काँच सूर्य के प्रकाश को बर्तन अन्दर आने देता है किन्तु ऊष्मा विकिरण को बर्तन के बाहर नहीं जाने देता।
- भारतीय सेटेलाइट प्रक्षेपण केन्द्र श्रीहरिकोटा में स्थित है।
- विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र तिरुअन्तपुरम् में है।
- बिजली उत्पादन के लिए प्रयोग किए जाने वाले नाभिकीय रिएक्टर नाभिकीय विखण्डन पर आधारित होते हैं।